नैनीताल में फिर बढ़ाई गई कोविड कर्फ्यू की अवधि
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल ने बताया कि कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिले में लगाया गया कोविड कर्फ्यू आज से अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा। इससे पूर्व दो बार कोविड कर्फ्यू की अवधि में विस्तार किया गया है। डीएम धीराज सिंह ने बताया कि 10 मई की सुबह पांच …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल ने बताया कि कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिले में लगाया गया कोविड कर्फ्यू आज से अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा। इससे पूर्व दो बार कोविड कर्फ्यू की अवधि में विस्तार किया गया है।
डीएम धीराज सिंह ने बताया कि 10 मई की सुबह पांच बजे से जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। यह कर्फ्यू अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक सिर्फ आवश्यकीय सेवाएं ही सुचारू होंगी। उन्होंने बताया कि कोविड कर्फ्यू के दौरान भवन निर्माण संबंधी सामाग्री, फल सब्जी, डेयरी, बेकरी, मीट, मछली (केवल लाइसेंसधारी), राशन, सरकारी सस्ता गल्ला और पशु चारा की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुली रह सकेगी।
वहीं पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे और घरेलू गैस बांटी जाएगी। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवा से जुड़े, सरकारी वाहनों को केवल डयूटी, ट्रेन बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट होगी। माल वाहक वाहनो के आवागमन में छूट रहेगी । अस्पताल जाने वाले व्यक्तियों के वाहनों, कोविड-19 जांच एवं टीकाकरण के लिए निकटवर्ती केंद्र तक आवागमन की छूट रहेगी। पोस्ट ऑफिस, बैंक समय से खुलेंगे।
