रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 11 मई को आएंगे लखनऊ, कोविड अस्पताल का लेंगे जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को दिल्ली से सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोविड-19 हालातों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद एचएएल द्वारा हज हाउस में बनाए गए कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। रक्षा मंत्री अवध शिल्पग्राम मैं डीआरडीओ और राज्य …

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को दिल्ली से सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोविड-19 हालातों पर चर्चा करेंगे।

इसके बाद एचएएल द्वारा हज हाउस में बनाए गए कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। रक्षा मंत्री अवध शिल्पग्राम मैं डीआरडीओ और राज्य सरकार द्वारा बनाए जा रहे अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल भी जाएंगे। मंगलवार को ही दोपहर 1:30 बजे रक्षा मंत्री नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज