हल्द्वानी: पहले की दुकान से चोरी, फिर सजाई अपनी दुकान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बरेली रोड पर एक दुकान का दरवाजा तोड़कर नकदी समेत पौन दो लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया गया। दो युवकों पर चोरी का शक होने पर दुकानदार ने पूछताछ की तो मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बरेली रोड पर एक दुकान का दरवाजा तोड़कर नकदी समेत पौन दो लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया गया। दो युवकों पर चोरी का शक होने पर दुकानदार ने पूछताछ की तो मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र के तहत जिया उर रहमान की गारमेंट और फुटवियर की दुकान है। लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते उनकी दुकान पिछले कई दिनों से बंद थी। शनिवार सुबह 10 वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो बराबर का दरवाजा टूटा हुआ था। दुकान के साथ ही बराबर में स्थित गोदाम में सारा सामान बिखरा था। गल्ले से करीब 16 हजार की नकदी, मल्टीमीडिया मोबाइल आदि के साथ ही डेढ़ लाख रुपये के जूते और कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया गया था।

इस बीच दुकानदार को पता चला कि उसकी दुकान से चोरी का सामान कुछ युवक अपनी दुकान के बाहर बेच रहे हैं। शक पुख्ता होने पर दुकानदार ने विरोध जताया तो युवकों ने दुकानदार और उसके भाई हिफजुर रहमान के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। मेडिकल कराने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी।

इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी वसीम और राजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके साथ ही चोरी का माल बरामद कर दो युवकों को पकड़ लिया गया। हालांकि अभी तक पुलिस ने चोरी की इस घटना का खुलासा नहीं किया है। मामले की जांच चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट को सौंपी गई है।

संबंधित समाचार