बागेश्वर: यहां अस्पताल व ऑक्सीजन प्लांट के लिए मिला दानदाता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। जनपद में तीसरी लहर से निपटने के लिए पूर्व तैयारी के तहत उदयमी व समाज सेवी आगे आए हैं तथा जनपद में कोविड संक्रमण की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद सहमति मिलने पर दो सौ बेड का कोविड चिकित्सालय बनाने व जिला चिकित्सालय में आक्सीजन …

बागेश्वर, अमृत विचार। जनपद में तीसरी लहर से निपटने के लिए पूर्व तैयारी के तहत उदयमी व समाज सेवी आगे आए हैं तथा जनपद में कोविड संक्रमण की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद सहमति मिलने पर दो सौ बेड का कोविड चिकित्सालय बनाने व जिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट लगाने की पहल प्रशासन से की है।

विधायक चंदन दास व जिलाधिकारी ने इसमें उदयमी का स्वागत करते हुए इस पहल का स्वागत किया है। विधायक चंदन दास ने बताया कि कोरोना संक्रमण से जूझने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ उदयमी भी इसके लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आहवान पर उदयमी दानदाताओं ने जनता की मदद करने की पहल की। जिस पर उन्होंने भी मुख्यमंत्री से बागेश्वर से जिला अस्पताल को भी मजबूत बनाने को कहा।

बताया कि इस संबंध में प्रशासन से वार्ता हो कर स्थान चयनित करने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने कहा कि वैज्ञानिक कोरोना की तीसरी लहर को और खतरनाक बता रहे हैं, जिसे देखते हुए सरकार पूर्व तैयारी कर रही है जिसके क्रम में दानदाता के समक्ष दो सौ बेड का अस्पताल बनाने व आक्सीजन प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे दानदाता उदयमी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रशासन को इसके लिए भूमि चयन करने के आदेश दिए गए हैं ताकि शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जा सके।

उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय की व्यवस्था सुधारने के लिए भाजपा द्वारा पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही दो सौ बेड के चिकित्सालय समेत आक्सीजन प्लांट, सीटी स्कैन मशीन की स्थापना होगी। जबकि जिला चिकित्सालय में बेहतर प्रबंधन के लिए प्रमुख
चिकित्साधीक्षक की तैनाती शासन द्वारा की जाएगी।

संबंधित समाचार