हल्द्वानी: जब माननीय मुख्यमंत्री स्वयं ही भूल गए ‘दो गज दूरी है जरूरी’
हल्द्वानी, अमृत विचार। 18 से 44 साल के युवाओं के वैक्सीनेशन केंद्र का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने युवाओं को दो गज दूरी का पालन करने की अपील कर रहे थे लेकिन खुद मंच पर लॉकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। सीएम रावत के साथ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, शहरी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। 18 से 44 साल के युवाओं के वैक्सीनेशन केंद्र का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने युवाओं को दो गज दूरी का पालन करने की अपील कर रहे थे लेकिन खुद मंच पर लॉकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं।
सीएम रावत के साथ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय भट्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला, विधायक राम सिंह कैड़ा व संजीव आर्य एक दूसरे से सटकर खड़े हुए थे। उन्होंने दो गज दूरी के नियम का पालन नहीं किया था। इस तरह माननीय दूसरों को नियम पढ़ा रहे खुद धज्जियां उड़ा रहे।
