‘मिशन हौसला’: जरूरतमंदों की परेशानी को दूर करने के लिए हर जगह तैनात मित्र पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के विकट काल में भी पुलिस जरूरतमंदों के लिए मददगार के रूप में सामने आई है। बात चाहें ऑक्सीजन, प्लाज्मा, दवा, एंबुलेंस और अस्पताल में बेड दिलाने की हो या फिर राशन से लेकर अंतिम संस्कार तक, हर मोर्चे पर पुलिस जरुरतमंदों के लिए संबल बनकर खड़ी है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के विकट काल में भी पुलिस जरूरतमंदों के लिए मददगार के रूप में सामने आई है। बात चाहें ऑक्सीजन, प्लाज्मा, दवा, एंबुलेंस और अस्पताल में बेड दिलाने की हो या फिर राशन से लेकर अंतिम संस्कार तक, हर मोर्चे पर पुलिस जरुरतमंदों के लिए संबल बनकर खड़ी है।

कोरोना पीड़ितों के साथ उनके तीमारदारों को भी हौसला दिला रही है कि दुख की इस घड़ी में हम (पुलिस) साथ खड़े हैं। उत्तराखंड पुलिस ने बकायदा जरुरतमंदों की मदद के लिए मिशन हौसला के साथ अपनी कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत विभिन्न स्तरों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी का कहना है कि इस विकट काल में एक दूसरे का हौसला बढ़ाना और जरुरतमंदों को मदद पहुंचाना कोरोनो से जंग में अहम है। कोई भी जरुरतमंद बेहिचक पुलिस से मदद मांग सकता है। पुलिस जरुरतमंदों की मदद की हर स्तर पर हरसंभव कोशिश करेगी

संबंधित समाचार