UP TET 2020 : कोरोना के चलते यूपी सरकार ने यूपीटेट परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 (यूपीटीईटी) को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को शासन से विशेष सचिव आरवी सिंह ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव को निर्देशित किया गया है। आदेश के अनुसार बीते …

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 (यूपीटीईटी) को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को शासन से विशेष सचिव आरवी सिंह ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव को निर्देशित किया गया है। आदेश के अनुसार बीते 15 मार्च को निर्गत किए गए परीक्षा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

परीक्षा की तिथि व परीक्षा कार्यक्रम कोविड-19 के संक्रमण व अन्य परिस्थितियों के दृष्टिगत बाद में यथासमय निर्गत किया जायेगा। हालांकि परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से ही परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई थी। इसकी परीक्षा 25 जुलाई को प्रस्तावित रही है।

बता दें कि, बेसिक शिक्षा विभाग ने 15 मार्च को यूपीटीईटी 2020 के आयोजन की समयसारिणी तय करते हुए शासनादेश जारी किया था। इसके लिए 11 मई को विज्ञापन प्रकाशित करने व ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन 18 मई की दोपहर से शुरू होकर अंतिम तारीख एक जून तय थी।

इधर, जिस तरह से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा था और सरकार कोरोना कर्फ्यू की समय सीमा निरंतर बढ़ा रही है, उससे विज्ञापन व आवेदन शुरू होने पर संशय जताया जा रहा था।

संबंधित समाचार