मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यूपी में कहीं बारिश तो कहीं आंधी के आसार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक से करवट ली है। कहीं पर धूप तो कहीं पर बादल छाए हुए हैं। हवा में भी थोड़ी नमी है। जिसकी वजह से तेजी गर्मी और उमस से लोगों को आज राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में बुधवार यानी …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक से करवट ली है। कहीं पर धूप तो कहीं पर बादल छाए हुए हैं। हवा में भी थोड़ी नमी है। जिसकी वजह से तेजी गर्मी और उमस से लोगों को आज राहत मिलती नजर आ रही है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में बुधवार यानी आज गर्मी से राहत मिल सकती है। बताया जा रहा है कि लखनऊ सहित कई शहरों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ जगह धूल भरी आंधी आने के भी आसार हैं और बिजली के साथ बौछार पड़ सकती है।
3 दिन तक ऐसा ही बना रह सकता है मौसम
मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। ऐसे में अगले तीन-चार दिन तक मौसम में बदलाव आते रहेंगे। लखनऊ में बादल आते-जाते रहेंगे और बारिश की भी संभावना है।
माना जा रहा है कि करीब 3 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है। आपने देखा होगा कि कल सुबह आसमान साफ था। इस वजह से मैक्सीमम टेंपरेचर 38 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। वहीं मिनिमम टेंपरेचर सामान्य से एक डिग्री ज्यादा (25. 6 डिग्री) था।

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
मई माह के 12वें दिन में भी मई वाली भीषण गर्मी देखने को नहीं मिली है। हालांकि, अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच ही रहा है। वहीं, मौसम विभाग के की स्टडी के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते मौसम नरम ही रहेगा। ऐसे में भयंकर गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
