हल्द्वानी: होटलों को आइसोलेशन सेंटर बनाने और ऑक्सीजन एम्बुलेंस दिए जाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है जिसे देखते हुए लोगों में भय व्याप्त है। भाजपा के रामगढ़ मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिख यहां मौजूद होटलों को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील करने और कोरोना ग्रस्त गंभीर रोगियों हेतु ऑक्सीजन एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है जिसे देखते हुए लोगों में भय व्याप्त है। भाजपा के रामगढ़ मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिख यहां मौजूद होटलों को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील करने और कोरोना ग्रस्त गंभीर रोगियों हेतु ऑक्सीजन एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं है , आइसोलेशन पर जाने के लिए लोगों के पास अलग कमरे व बाथरूम की व्यवस्था नहीं है ऐसे में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। प्रशासन को रामगढ़ क्षेत्र के मल्ला रामगढ़ ,शीतला व मुक्तेश्वर जहां-जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप केंद्र हैं वहां होटलों का अधिग्रहण कर आइसोलेशन केंद्र बनाए जाएं।

साथ ही मांग की है कि रामगढ़ क्षेत्र में सूपी या सतबूंगा में एक वैक्सीनेशन सेंटर और बनाया जाए जिससे वैक्सीनेशन सेंटर में भीड़ ना लगे। उधर दूसरी ओर रामगढ़ क्षेत्र में वर्षों से निवासरत नेपाली मूल के सौ परिवारों का वैक्सीनेशन न हो पाने को लेकर भी प्रशासन से ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका वैक्सीनेशन करवाए जाने की मांग उठाई है।

संबंधित समाचार