मेरठ में भाजपा नेता के घर पुलिस ने मारा छापा, दस ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर 10 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा का पदाधिकारी है। मवाना खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी जगबीर सिंह मकान से बरामद सिलेंडरों को पुलिस चौकी ले आए हैं। इस मामले में जांच जारी है। क्या है ये …

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर 10 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा का पदाधिकारी है। मवाना खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी जगबीर सिंह मकान से बरामद सिलेंडरों को पुलिस चौकी ले आए हैं। इस मामले में जांच जारी है।

क्या है ये पूरा मामला

दरअसल कुछ दिनों पहले मेरठ के एक पुलिसकर्मी को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत थी। किसी ने उन्हें बताया कि अगर भैंसा गांव प्रयास किया जाए तो ऑक्सीजन सिलेंडर मिल सकता है। थोड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी को 60 हजार रुपये में भैंसा गांव से ऑक्सीजन सिलेंडर मिला। उसने तत्काल इसकी सूचना अपने विभाग के अधिकारियों को दी।

उन्हें बताया कि यहां मनमाने दाम पर ऑक्सीजन सिलिंडर बेचा जा रहा है। पूरी बात जानने के बाद मवाना खुर्द चौकी पुलिस ने गांव भैंसा में बताये गए पते पर छापा मारा। यहां एक मकान में दस ऑक्सीजन सिलेंडर रखें गए थे। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। पड़ताल करने पर मालूम हुआ मकान मालिक भाजपा का पदाधिकारी है। मकान में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था। पुलिस पिकप की मदद से ऑक्सीजन सिलेंडरों को थाने लेकर आई।

पुलिस को यहां के लोगों ने बताया कि गांव से आक्सीजन सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। ये भी पता चला है कि भाजपा नेता अधिकांश समय दिल्ली में रहता है जो आजकल गांव में रह रहा है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक देहात केशव कुमार का कहना है कि भैंसा गांव से कुछ सिलेंडर बरामद हुए हैं। मामले में जांच चल रही है।

संबंधित समाचार