हल्द्वानी: पुलिस कर्मी के इस नंबर पर काॅल करते ही होगी उसकी और उसके परिवार की मदद
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस कर्मी और उनके परिजन भी लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसे देखते हुए नैनीताल पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके जरिये पीड़ित और तीमारदार संक्रमण से बचाव, रोकथाम और इलाज में कोविड विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की धर्मपत्नी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस कर्मी और उनके परिजन भी लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसे देखते हुए नैनीताल पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके जरिये पीड़ित और तीमारदार संक्रमण से बचाव, रोकथाम और इलाज में कोविड विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं।
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की धर्मपत्नी एवं पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन अलकनंदा अशोक ने पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को संक्रमण काल में मदद के लिए यह पहल की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर पर 9193108112 जारी किया गया यहै।
अलकनंदा ने बताया कि यदि कोई पुलिसकर्मी या उनके पारिवारिक सदस्य कोरोना के लक्षणों को महसूस कर रहे हैं या पॉजिटिव होने पर होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं, तो वह प्रत्येक दिवस नैनीताल पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर सायं चार से छह बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। उन्हें कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोविड विशेषज्ञों से संक्रमण के संबंध में परामर्श दिया जाएगा।
