हल्द्वानी: आईएफएस दंपती समेत 36 वन कर्मचारी कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग के दो आईएफएस दंपती व 36 वन कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं जबकि एक फॉरेस्टर की मौत हो गई है। दोनों अधिकारियों को गंभीर हालत में एसटीएच में भर्ती कराया गया है। वन अधिकारियों के अनुसार तराई केंद्रीय वन डिविजन की डीएफओ डॉ. अभिलाषा सिंह व उनके पति हल्द्वानी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग के दो आईएफएस दंपती व 36 वन कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं जबकि एक फॉरेस्टर की मौत हो गई है। दोनों अधिकारियों को गंभीर हालत में एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

वन अधिकारियों के अनुसार तराई केंद्रीय वन डिविजन की डीएफओ डॉ. अभिलाषा सिंह व उनके पति हल्द्वानी वन डिविजन के डीएफओ कुंदन कुमार तकरीबन 10-12 दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले थे। शुरुआत में वे होम आईसोलेट रहे लेकिन हालत बिगड़ने पर डीएफओ कुंदन कुमार को आईसीयू और अभिलाषा सिंह को प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। जबकि वन संरक्षक कार्यालय के चार कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। पश्चिमी वन वृत्त में कुल 36 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। वहीं तराई केंद्रीय वन डिविजन के अंतर्गत तैनात एक फॉरेस्टर की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। वन विभाग ने सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही अधिकारी-कर्मी को कार्यालय आने के आदेश दिए हैं।

तराई केंद्रीय व हल्द्वानी डिविजनों के डीएफओ समेत 36 वन कर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं। एक वन दरोगा की मौत हो गई है। कार्यालयों में शासन से जारी गाइड लाइन पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।

– जीवन चंद्र जोशी, वन संरक्षक, पश्चिमी वन वृत्त कार्यालय, हल्द्वानी

 

शाही को तराई केंद्रीय और संदीप को मिला हल्द्वानी डिविजन का चार्ज 

वन संरक्षक जेसी जोशी ने बताया कि तराई केंद्रीय वन डिविजन का चार्ज रामनगर डीएफओ बलवंत सिंह शाही को दिया गया है जबकि हल्द्वानी वन डिविजन का चार्ज तराई पूर्वी डीएफओ संदीप कुमार को दिया गया है। दोनों आईएफएस अधिकारियों के स्वस्थ्य होने तक ये दोनों अफसर ही कार्यभार संभालेंगे।

 

वन निगम में  भी 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

वन निगम के अधिकारियों के अनुसार 20 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये कर्मचारी नैनीताल व हल्द्वानी के अलग-अलग कार्यालयों में कार्यरत हैं। इनकी हालत नाजुक है। वहीं एक-दो कर्मी की कोरोना संक्रमण से मौत होना भी बताया जा रहा है।

संबंधित समाचार