बरेली: रिटायर पुलिसकर्मी के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान
बरेली, अमृत विचार। लाकडाउन में कभी बेरोजगारी तो कहीं व्यापार में घाटा तो कभी पारिवारिक कलह के चलते काफी लोग फांसी लगाकर जान दे चुके हैं। देर रात रिटायर सिपाही के बेटे ने भी पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या कर ली। बेटे का शव पंखे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। बारादरी के …
बरेली, अमृत विचार। लाकडाउन में कभी बेरोजगारी तो कहीं व्यापार में घाटा तो कभी पारिवारिक कलह के चलते काफी लोग फांसी लगाकर जान दे चुके हैं। देर रात रिटायर सिपाही के बेटे ने भी पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या कर ली। बेटे का शव पंखे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया।
बारादरी के फाइक इनक्लेब निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी रामअवतार शर्मा ने गुरुवार पुलिस को बताया कि उनके 45 वर्षीय बेटे प्रेम सागर शर्मा ने घर की तीसरी मंजिल पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। वह बेरोजगार था और अक्सर शराब के नशे में रहता था। उनके मुताबिक बुधवार रात खाना खाने के बाद वह तीसरी मंजिल पर बने आंगन में सोने की बात कहकर चला गया था। जब वह गुरुवार की सुबह काफी देर तक नीचे नहीं आया तो परिजनों ने उसे आवाज दी। इसके बाद भी नीचे नहीं आने पर जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव नीचे उतरा गया।
भाई से होता था विवाद, घर से पीछे खाली क्वार्टर
रुहेलखंडे चौकी इंचार्ज सुभाष मावी ने बताया कि प्रेम शराब पीने का आदि था। मौका मुआयना करने पर सामने आया कि घर के पीछे और छत पर भी शराब की खाली बोतल के ढेर लगे थे। वहीं उसका भाई भी पुलिसकर्मी है, जो वर्तमान में प्रयागराज में तैनात है। पूछताछ में सामने आया कि भाई ने भी मृतक की हरकतों के चलते घर आना बंद कर दिया था। वह अक्सर घर में सभी से झगड़ा करता रहता था।
परिवारिक कलह के कारण युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। – शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी
