हल्द्वानी: फीकी पड़ी ईद की रौनक, मांगी कोरोना मुक्त देश की दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के बीच ईद पर्व की रौनक इस बार फीकी ही रही। लोगों ने घर पर रहकर नमाज अता की। प्रशासन के आदेश के चलते मस्जिदों में भी नमाज अता करने कम लोग ही पहुंचे। शनिवार को फज्र की नमाज के बाद सुबह छह बजे ईद की नमाज पड़ी गई। बनभुलपुरा क्षेत्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के बीच ईद पर्व की रौनक इस बार फीकी ही रही। लोगों ने घर पर रहकर नमाज अता की। प्रशासन के आदेश के चलते मस्जिदों में भी नमाज अता करने कम लोग ही पहुंचे।

शनिवार को फज्र की नमाज के बाद सुबह छह बजे ईद की नमाज पड़ी गई। बनभुलपुरा क्षेत्र में ईद के मौके पर सजने वाली दुकानें नदारद रहीं। इक्का-दुक्का चाट-पापड़ी के ठेले और बच्चों के खिलौने के स्टाल ही सजे नजर आए। कोविड कर्फ्यू के बीच प्रशासन ने थोड़ी ढील जरूर दी पर भीड़ नहीं लगने दी। लोग भी पूरी तरह नियमों का पालन करते नजर आए।

इस दौरान क्षेत्र में पुलिस दिन भर ड्यूटी में मुस्तैद नजर आई। ईद पर जहां एक और रौनक नहीं दिखी तो वहीं युवाओं ने एक अनोखे तरीके से पर्व मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को गले न लगाकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए फुलों के गुलदस्ते देकर ईद की बधाई दी। वहीं दूसरी ओर बनभूलपुरा के युवकों ने सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में जाकर चिकित्सकों का हौंसला वर्धन करते हुए किया उन्हें गुलाब के फूल व बुकें भेंट कर ईद की मुबारकबाद दी व उनका सम्मान किया। इस दौरान चांद वारसी, शाहनवाज मलिक, इकराम मिकरानी, आदि लोगो ने डाक्टरो का स्वागत किया।

वहीं सपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव शुएब अहमद ने ईद की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान सलीम खान, डॉ. जेड ए वारसी, रेहान अंसारी, उवैस रजा आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार