हल्द्वानी: इधर चोरों ने घर में डाला डाका, साफ किए लाखों के आभूषण व नकदी
हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरों ने घर में घुसकर नगदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया। गृहस्वामिनी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया। ग्राम चीनपुर कुसुमखेड़ा निवासी पार्वती पांडेय के अनुसार वह शुक्रवार शाम वह घर के पास स्थित गौशाला में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरों ने घर में घुसकर नगदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया। गृहस्वामिनी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया।
ग्राम चीनपुर कुसुमखेड़ा निवासी पार्वती पांडेय के अनुसार वह शुक्रवार शाम वह घर के पास स्थित गौशाला में मवेशियों को चारा डालने गई थी। इस बीच चोर घर में घुसे और अलमारी में रखी 40 हजार की नगदी व तीन सोने की चेनों पर हाथ साफ कर लिया। जब वह कुछ देर बाद लौटी तो अलमारी खुली देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद गृहस्वामिनी ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज चोरों को पकड़ने और रिकवरी की मांग की।
इधर, इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए संदिग्ध से गहनता से पूछताछ चल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार देर शाम तक घटना का खुलासा हो जाएगा।
दुकान में चोरी करता रंगेहाथ पकड़ा, जेल भेजा
दुकान में चोरी करता एक टुकटुक चालक रंगे हाथ पकड़ा गया। दुकानस्वामी ने उसे पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
बजूनिया हल्दू कोटाबाग निवासी मोहन चन्द्र तिवाड़ी की हल्द्वानी में हाईडिल गेट के पास ईटों की दुकान है। मोहन ने बताया कि शुक्रवार को वह दुकान पहुंचा तो देखा कि एक युवक दुकान से गैस सिलेंडर चोरी कर टुकटुक में रख रहा था। मौके से आरोपी को पकड़ने के बाद काठगोदाम थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी की पहचान आकाश कुमार निवासी गली नंबर दो राजपुरा के रूप में हुई।
