हल्द्वानी: सात हजार ठगने वाले एंबुलेंस चालक पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भवाली निवासी एक व्यक्ति की मां को कोरोना होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात उनकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। गुरुवार को मृतका के बेटे ने एक एंबुलेंस चालक से बात की। एंबुलेंस चालक ने शव को श्मशान ले जाने, लकड़ी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भवाली निवासी एक व्यक्ति की मां को कोरोना होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात उनकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। गुरुवार को मृतका के बेटे ने एक एंबुलेंस चालक से बात की।

एंबुलेंस चालक ने शव को श्मशान ले जाने, लकड़ी का इंतजाम, पीपीई किट और दाह संस्कार के लिए 15 हजार रुपये की मांग की। बाद में एंबुलेंस चालक नौ हजार रुपये में राजी हुआ। गौला रोखड़ स्थित अस्थायी शवदाह स्थल पहुंचने के बाद पता चला कि लकड़ी नि:शुल्क है। एसटीएच में मौत होने पर मोर्चरी से शवदाह स्थल तक जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था प्रशासन की ओर से है।

इधर, एंबुलेंस चालक दो हजार रुपये चिता लगाने वाले युवकों को देकर मौके से खिसक गया। युवक ने शवदाह स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर डा. जोगेंद्र रावत से इसकी शिकायत की। मेयर ने एसएसपी से शिकायत की और ठगने वाले एंबुलेंस चालक पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित समाचार