हल्द्वानी: नंधौर के जंगल में हथियार बनाने वाले दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नंधौर के जंगल में हथियार बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। वन विभाग की टीम ने 10 मई को नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य में गश्त के दौरान दो हथियारबंद लोगों को पकड़ा था। मौके से हथियार बनाने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नंधौर के जंगल में हथियार बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

वन विभाग की टीम ने 10 मई को नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य में गश्त के दौरान दो हथियारबंद लोगों को पकड़ा था। मौके से हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। इस बीच आरोपी नानकमत्ता के टुकड़ी निवासी बलजीत उर्फ घोड़ा और अमरजीत वन विभाग की टीम के साथ मारपीट कर भाग खड़े हुए।

इसके बाद वन दारोगा अवतार सिंह राणा की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। चोरगलिया एसओ संजय जोशी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ के साथ सिपाही भारत भूषण और मुकेश नेगी शामिल रहे।

संबंधित समाचार