हल्द्वानी: 800 की जगह 2000 वसूल रहा था एंबुलेंस चालक एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एसओजी के स्टिंग ऑपरेशन में कालाबाजारी करता एक एंबुलेंस चालक पकड़ा गया। चालक शव ले जाने के निर्धारित आठ सौ रुपये किराए की जगह दो हजार वसूल रहा था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोरोना की दूसरी लहर के बीच पुलिस को एंबुलेंस चालकों द्वारा किराया वसूलने में मनमानी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एसओजी के स्टिंग ऑपरेशन में कालाबाजारी करता एक एंबुलेंस चालक पकड़ा गया। चालक शव ले जाने के निर्धारित आठ सौ रुपये किराए की जगह दो हजार वसूल रहा था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

कोरोना की दूसरी लहर के बीच पुलिस को एंबुलेंस चालकों द्वारा किराया वसूलने में मनमानी की शिकायत मिल रही थी। इसे देखते हुए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनीं ने ऐसे एंबुलेंस चालकों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग टीम स्टिंग ऑपरेशन के जरिये एंबुलेंस चालकों पर नजर रख रही थी।

शनिवार को एसओजी ने तीमारदार बनकर एक एंबुलेंस चालक का स्टिंग किया। इसके तहत सेंट्रल अस्पताल से शव गौलापार श्मशान ले जाने के लिए सौदा किया। एंबुलेंस चालक ने निर्धारित किए गए आठ सौ रुपये की जगह दो हजार रुपये मांगे। ज्यादा वसूली की पुष्टि के बाद एसओजी ने वनभूलपुरा निवासी एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुखानी थाने में विभिन्न अभियोगों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसओजी प्रभारी ने बताया कि इस तरह के स्टिंग ऑपरेशन जारी रहेंगे।

संबंधित समाचार