नैनीताल: मई माह में गुलजार रहने वाला शहर, कोविड कर्फ्यू के कारण पसरा सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। रविवार को पूर्ण रूप से कोरोना कर्फ़्यू होने के कारण वीरानी छाई रही। सप्ताह के 6 दिन सब्जियों की दुकानें खुलने के कारण बाजारों में थोड़ा बहुत चहल-पहल रहती है मल्लीताल बाजार, माल रोड और तल्लीताल बाजार में संपूर्ण रुप से तालाबंदी रही। प्रदेश में बढ़ते कोरोनावायरस के कारण ज्यादातर लोगों ने …

नैनीताल, अमृत विचार। रविवार को पूर्ण रूप से कोरोना कर्फ़्यू होने के कारण वीरानी छाई रही। सप्ताह के 6 दिन सब्जियों की दुकानें खुलने के कारण बाजारों में थोड़ा बहुत चहल-पहल रहती है मल्लीताल बाजार, माल रोड और तल्लीताल बाजार में संपूर्ण रुप से तालाबंदी रही।

प्रदेश में बढ़ते कोरोनावायरस के कारण ज्यादातर लोगों ने  अपने घरों में रहना ही पसंद किया। नैनीताल शहर में शनिवार को 33 कोरोना पॉजिटिव केस मिले । जिस कारण लोग एतिहात  बरत रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना कर्फ्यू के कारण बेरोजगारी भी अहम मुद्दा हो गया है।

नैनीताल जो कि 90% टूरिज्म पर निर्भर है यहां पिछले 2 महीनों से वीरानी छाई हुई है कोरोना के कारण होटल, रेस्टोरेंट्स, गरीबों की आय का जरिया रिक्शा, नोकायन, फड़ – खोखे पूर्ण रूप से बंद है। लोगों को डर है कि अगर जल्दी ही यह महामारी जल्दी कम नहीं हुई तो उनके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा।

संबंधित समाचार