हल्द्वानी: बुखार, खॉसी आने पर न लगाए कोरोना वैक्सीन, हो सकता है नुकसान दायक
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी से लोगों को निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूसरे चरण में 18 से 44 वर्ष तक के युवाओं को यह वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीनेशन पहले लगाने के लिए लोग बुखा आने के बावजूद भी वैक्सीन लगवा ले रहे है। जिससे उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो जा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी से लोगों को निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूसरे चरण में 18 से 44 वर्ष तक के युवाओं को यह वैक्सीन लगाई जा रही है।
वैक्सीनेशन पहले लगाने के लिए लोग बुखा आने के बावजूद भी वैक्सीन लगवा ले रहे है। जिससे उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो जा रही है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आए दिन लोगों को बुखार, खांसी या तबियत खराब होने पर वैक्सीन नहीं लगवाने की सलाह दी है।
वैक्सीन लगावाने लिए स्वास्थ विभाग के विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि बुखार, खांसी या तबियत खराब होने पर वैक्सीन न लगवाएं। क्योंकि कोई भी वैक्सीन लगवाने पर लोगों को हल्का बुखार आता है। यदि आपको पहले से ही बुखार हो तो वैक्सीनेशन के बाद आने वाले बुखार की पहचान होने में देर होती है जिसके कारण तबयत और अत्यधिक बिगड़ सकती है।
विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन नहीं लगवाने के लिए हिदायत दी जा रही है। इसके अलावा वैक्सीन केंद्रों पर भी लोगों की सामान्य जांच के लिए चिकित्सकों को तैनात किया गया है। जो वैक्सीन के लिए पहुंच रहे लोगों की जांच कर वैक्सीन के लिए आगे भेज रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बुखार और खांसी के ठीक होने के 10 दिनों के बाद ही लोगों को वैक्सीन लगवाना चाहिए।
किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण आने पर केंद्रों पर मौजूद चिकित्सक से जरुर सलाह करें। शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को छह हफ्ते बाद ही वैक्सीनेशन कराने के लिए कहा जा रहा है।- डॉ. भागीरथी जोशी, सीएमओ
