हल्द्वानी: आखिर बेस अस्पताल से कैसे बाहर आ गईं इस्तेमाल की गईं एंटीजन किटें?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेस अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। अस्पताल के आस पास कोरोना जांच की किट खुले में फेंकी जा रही हैं। शासन द्वारा लगातार लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण इस पूरी कवायद पर पानी फेरा जा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेस अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। अस्पताल के आस पास कोरोना जांच की किट खुले में फेंकी जा रही हैं। शासन द्वारा लगातार लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण इस पूरी कवायद पर पानी फेरा जा रहा है। जिस कारण कोरोना महामारी के व्यापक तौर पर फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों की कोरोना जांच के बाद दुकानों के सामने खुले में फेंके गए कोरोना किटों को लेकर अभी तक विभाग द्वारा कोई कार्यवाई नहीं की गई है।

दुकानों पर तो नही हो रहे एंटीजन टेस्ट

खुले में फेंके गए सभी किटों का उपयोग किया गया है। ज्यादातर किट बेस अस्पताल के बाहर की दुकानों के आगे ही पड़े हैं। ऐसे में आस पास की दुकानों के आगे किट देखे जाने से दुकानों की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मुख्य सड़क पर पड़े किट के संपर्क में आने से लोगों में कोरोना संक्रमण का भय बना हुआ है।

इन दुकानों के सामने नहीं बल्कि काफी मात्रा में किटों को फेका गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आसपास के क्षेत्र में सिर्फ बेस अस्पताल में ही आधिकारिक रुप से एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। यहां रोजाना दो सौ से ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है। यहां पड़े सभी किटों के पैकेट खुले हुए हैं, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि जांच के बाद पैकेटस् को यहा ठिकाने लगा दिया गया हो।

बेस अस्पताल के बाहर खुले में किटों का फेंका जाना उचित नही है। इसकी विभागीय जांच कराई जाएगी। बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए सभी अस्पतालों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मेडिकल वेस्ट को किसी भी सूरत में इस प्रकार से खुले में नही फेंका जा सकता।- डॉ. भागीरथी जोशी, सीएमओ

 

संबंधित समाचार