शाहजहांपुर का युवक, यूरोप की युवती और अमेरिका में शादी, मिला ऑनलाइन आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। शाहजहांपुर के रोशनगंज इलाके के रहने वाले डॉ. विश्वास पांडेय पुत्र बृजेश पांडेय अमेरिका के शिकागो शहर में पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च एसोसिएट और विश्व प्रसिद्ध फर्मी नेशनल एसिलेटर प्रयोगशाला में विजिटिंग रिचर्सर हैं। कोविड के कारण पिछले एक साल से उनका विवाह टल रहा था। इसी को देखते हुए उन्होंने दोनों परिवार की …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। शाहजहांपुर के रोशनगंज इलाके के रहने वाले डॉ. विश्वास पांडेय पुत्र बृजेश पांडेय अमेरिका के शिकागो शहर में पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च एसोसिएट और विश्व प्रसिद्ध फर्मी नेशनल एसिलेटर प्रयोगशाला में विजिटिंग रिचर्सर हैं। कोविड के कारण पिछले एक साल से उनका विवाह टल रहा था। इसी को देखते हुए उन्होंने दोनों परिवार की ऑनलाइन उपस्थिति में विवाह कर लिया। जिसमें तमाम रिश्तेदारों ने वर-वधू को ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग के जरिए आशीर्वाद दिया।

डॉ. विश्वास का यूरोप की स्लोविनिया की रहने वाली डॉ. मीता से पिछले एक साल से विवाह टल रहा था। डॉ. मीता यूरोपीय यूनियन बेल्जियम में काउंसलर हैं। इसी अक्षय तृतीया पर शाहजहांपुर में ही विवाह संपन्न होना था। जो कि कोविड के कारण सम्भव न हो सका। इस पर उन्होंने डॉ. मीता के साथ वरमाला डालकर विवाह किया। विवाह में दोनों परिवारों ने ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए आशीर्वाद दिया। विश्वास पांडेय के पिता बृजेश पांडेय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हैं एवं वे उच्च न्यायालय इलाहाबाद में एजीए के पद पर भी रहे हैं।

2010 में डॉ. विश्वास को यूरोपियन कमीशन से फेलोशिप मिली। विश्वास ने गेट यूनिवर्सिटी से बेल्जियम यूरोप में पीएचडी की। इसके बाद विश्वास ने यूरोपीय सेंटर फॉर थेओरेटिकल फिजिक्स (इटली) मे शोध कार्य किया। 2016 में वर्जिनियां टेक स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका में रिसर्च एसोसिएट के रूप में काम किया। विश्वास यूरोप और अमेरिका में आयोजित कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में व्याख्यान दे चुके हैं। वर्तमान में वह नोबेल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिकों साथ काम कर रहे हैं।

काफी दिनों तक जब विवाह संपन्न नहीं हो सका तो उन्होंने विवाह करने की ठानी। इस विवाह पर विश्वास पांडेय के ताऊ- संतोष, भाई- आलोक पांडेय, डा. आदर्श पांडेय, डा. विकास पांडे, डॉ. विशाल पांडेय, भाभी- आराधना पांडेय, माता- कुसुम पांडेय व बहन- वंदना ने वीडियो कॉल से वर-वधु को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

संबंधित समाचार