दिनेशपुर: सांसद महोदय नदारद, गुमशुदगी दर्ज
दिनेशपुर, अमृत विचार। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान नैनीताल सांसद का जनता के मध्य न होने पर भारतीय युवा कांग्रेस के कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष किशोर कुमार ने थानाध्यक्ष को सांसद की गुमशुदगी का पत्र देकर उनकी बरामदगी की मांग की है। उन्होंने कहा जब वोट लेने का समय होता है तो सांसद लोगों के …
दिनेशपुर, अमृत विचार। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान नैनीताल सांसद का जनता के मध्य न होने पर भारतीय युवा कांग्रेस के कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष किशोर कुमार ने थानाध्यक्ष को सांसद की गुमशुदगी का पत्र देकर उनकी बरामदगी की मांग की है। उन्होंने कहा जब वोट लेने का समय होता है तो सांसद लोगों के द्वार तक जाते हैं ।
लेकिन विपदा की इस घड़ी में वह नदारद हैं । जबकि उनको अपने सांसद क्षेत्र में रहकर लोगों की समस्याओं का निदान करना चाहिए । रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कुमाऊ मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे । उन्होंने थानाध्यक्ष अशोक कुमार को सौंपें पत्र मे कहा कि।
महामारी का दौर चल रहा है जिस कारण लोगों को तरह तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । ऐसे समय मे नैनीताल संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ अजय भट्ट गायब हैं । जबकि वोट लेने के समय वह लोगों के घरों तक पहुंच जाते थे । जब आज जनता को उनकी आवश्यकता है ऐसे में वह गायब हैं । उन्होंने कहा लोगों को ऑक्सीजन के सिलेंडर नही मिल रहे हैं , ऐसी ही तमाम समस्याएं हैं जिससे लोग गुजर रहे हैं । उन्होंने थानाध्यक्ष को सांसद की गुमशुदगी दर्ज कर उनके बरामदगी की मांग की है ।
