हल्द्वानी: पंद्रह दिन के नवजात को छोड़ विवाहिता फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रेम में अंधी एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। बच्चों में एक 15 दिन का दुधमुंहा और दूसरा मासूम दो साल का है। पीड़ित पति ने पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी की बरामदगी और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। मामला कालाढूंगी थाना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रेम में अंधी एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। बच्चों में एक 15 दिन का दुधमुंहा और दूसरा मासूम दो साल का है। पीड़ित पति ने पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी की बरामदगी और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

मामला कालाढूंगी थाना क्षेत्र एक गांव का है। शनिवार की देर रात जब बच्चे, पति और अन्य ससुराली सो रहे थे, महिला घर से नकदी, जेवर और पकड़े समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई। पति ने थाना पुलिस को दी नामजद तहरीर में पुख्ता शक जताते हुए कहा कि पत्नी गांव के ही एक युवक के साथ गई है। घर से सोने के जेवर, 15 हजार नकदी और नए कपड़े भी गायब मिले हैं। पीड़ित पति ने पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी की बरामदगी और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित पति ने बताया कि उसे पहले से ही इस घटना की आशंका थी। इससे पहले शुक्रवार को कोटाबाग चौकी में इस संबंध में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कि पुलिस समय रहते हस्तक्षेप करती तो युवक द्वारा पत्नी को भगाने की घटना नहीं घटती।

संबंधित समाचार