हल्द्वानी: एसएसबी, आईटीबीपी के जरिये हो सीमांत क्षेत्रों में टीकाकरण
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण और उपचार के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान की मांग की है। महाराज ने कहा कि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण और उपचार के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान की मांग की है।
महाराज ने कहा कि एसएसबी और आईटीबीपी के जवानों के माध्यम से वैक्सीनेशन की राह को आसान किया जा सकता है। दरअसल एसएसबी का मुख्यालय रानीखेत में स्थित है। इसका सीमांत क्षेत्र कुटी, गुंजी कालापानी, लखनपुर, मालपा, बूदी, छियालेख है। इसी तरह आईटीबीपी का मुख्यालय देहरादून में स्थित है और इसका सीमांत क्षेत्र नीति, माणा, मलारी, हर्षिल, कालापानी गुंजी, कुटी है।
इन सीमांत क्षेत्रों में लोग मार्च से सितबंर तक अपनी भेड़ बकरियां व अन्य पशु चराने भी जाते हैं। इन लोगों से भारतीय सेना को सीमाओं पर हो रही गतिविधियों की भी जानकारी मिलती है। ऐसे में इन क्षेत्रों में एसएसबी और आईटीबीपी के माध्यम से टीकाकरण करवाए जाने से सीमांतवासियों को को राहत मिलेगी।
