हल्द्वानी: कोरोना संक्रमित हुए पुलिस कर्मी अब बचाएंगे लोगों की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौरव पांडेय, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमित पुलिस कर्मी स्वस्थ्य होने के बाद अब गंभीर रोगियों की जान बचाएंगे। विभाग ने संक्रमित पुलिस कर्मियों का डेटा तैयार कर लिया है। इनके एंटीबॉडी टेस्ट की योजना है। इसके बाद पुलिस कर्मी जरुरतमंद रोगियों को अपना प्लाज्मा दान करेंगे। कोरोना संक्रमण के बीच पुलिसकर्मी दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे है। …

गौरव पांडेय, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमित पुलिस कर्मी स्वस्थ्य होने के बाद अब गंभीर रोगियों की जान बचाएंगे। विभाग ने संक्रमित पुलिस कर्मियों का डेटा तैयार कर लिया है। इनके एंटीबॉडी टेस्ट की योजना है। इसके बाद पुलिस कर्मी जरुरतमंद रोगियों को अपना प्लाज्मा दान करेंगे।

कोरोना संक्रमण के बीच पुलिसकर्मी दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे है। अपराध नियंत्रण के साथ ही कोरोना की रोकथाम को लेकर पुलिसकर्मी पूरी तत्परता से जुटे हैं। यही कारण है कि संक्रमण की शुरुआत से अब तक कुमाऊं में 1700 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके है। संक्रमण की दूसरी लहर में भी 400 से अधिक पुलिस कर्मी जद में आए हैं।

अब संक्रमण से स्वस्थ्य हुए पुलिस कर्मी गंभीर मरीजों को अपना प्लाज्मा दान करेंगे। प्लाज्मा दान से पहले संक्रमण से स्वस्थ्य हुए कर्मियों की एंटीबॉडी टेस्ट कराया जाएगा। ब्लड में एंटी बॉडी मिलने पर प्लाजा दिया जाएगा। बता दें कि प्लाज्मा थेरेपी गंभीर रोगियों की जान बचाने में काफी हद तक कारगर साबित हुई है। दूसरी ओर अस्पतालों में भर्ती तमाम रोगियों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा की जरुरत है।

संक्रमण से स्वस्थ्य हुए पुलिस कर्मियों का डेटा तैयार कर लिया है। इनके एंटीबॉडी टेस्ट की योजना बनाई है। ताकि गंभीर और जरुरतमंद रोगियों को प्लाज्मा दिया जा सके।-अजय रौतेला, आईजी, कुमाऊं

संबंधित समाचार