रानीखेत: ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। रानीखेत हल्द्वानी मार्ग पर पनयाली के पास ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एच आर 38AB0337 चौकुनी की ओर जा रहा था जबकि मोटरसाइकिल सवार यूके06एके0942 चौखुटिया से रुद्रपुर जा रहा था। पन्याली के पास मोटर साइकिल …

रानीखेत, अमृत विचार। रानीखेत हल्द्वानी मार्ग पर पनयाली के पास ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एच आर 38AB0337 चौकुनी की ओर जा रहा था जबकि मोटरसाइकिल सवार यूके06एके0942 चौखुटिया से रुद्रपुर जा रहा था।
पन्याली के पास मोटर साइकिल ट्रक की साइड से टकरा गई ।हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक नरेंद्र सिंह उम्र 33वर्ष पुत्र दान सिंह ग्राम पुराना डांग भगोती चौखुटिया गंभीर रूप से घायल हो गया। 108की मदद से उसे अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर दी। ट्रक चालक ओमवीर सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी ग्राम मल्लुगढ़ी पो0 गैरई थाना इगलास जिला अलीगढ़ (उ0प्र0) के विरुद्ध मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर उसे हिरासत में लिया गया है।

संबंधित समाचार