हल्द्वानी: नाबालिग को अपह्रत कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वनभूलपुरा से बहला-फुसलाकर अपहरण की गई नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने नाबालिग को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग के बाद नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार को पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग को रुद्रपुर के खेड़ा से बरामद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वनभूलपुरा से बहला-फुसलाकर अपहरण की गई नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने नाबालिग को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग के बाद नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया गया।

मंगलवार को पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग को रुद्रपुर के खेड़ा से बरामद किया। आरोपी ने नाबालिग को वहां अपनी रिश्तेदारी में रखा था। मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हल्द्वानी लाने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी आकिब अंसारी निवासी आजाद नगर के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म के अभियोग में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

बता दें कि 15 मई की दोपहर नाबालिग घर से सहेली के यहां गई थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए एक युवक पर पीड़िता के अपहरण का संदेह जताया था।

संबंधित समाचार