हल्द्वानी: वैक्सीनेशन करवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी, अमृत विचार। गरीब अशिक्षित लोगों व पाषर्दों को भी वैक्सीनेशन लगवाने की मांग लेकर सभी पाषर्दों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पाषर्दों ने एसडीएम से कहा पार्षद हमेशा जनहित के काम में आगे रहते हैं। साथ ही बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का अभी तक वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, जिससे …
हल्द्वानी, अमृत विचार। गरीब अशिक्षित लोगों व पाषर्दों को भी वैक्सीनेशन लगवाने की मांग लेकर सभी पाषर्दों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पाषर्दों ने एसडीएम से कहा पार्षद हमेशा जनहित के काम में आगे रहते हैं। साथ ही बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का अभी तक वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, जिससे लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
एसडीएम विवेक राय को सौंपे ज्ञापन में पार्षदों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग अशिक्षित होने के साथ ही उनके पास रजिस्ट्रेशन करने के लिए मोबाइल या कोई अन्य साधन नहीं है। ऐसे में लोग पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं और वैक्सीनेशन से वंचित रह जा रहे हैं। पार्षदों ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लिए अलग से कैम्प लगवाएं जाने की मांग की। साथ ही कहा कि ऐसे प्रावधान किया जाए कि लोग आधार कार्ड या राशन कार्ड से वैक्सीनेशन करा सकें।
वहीं कहा कि प्रत्येक वार्ड के पार्षद जनहित व राहत के काम में हमेशा आगे रहते हैं। इससे उनमें भी संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। कहा कि अगर कोई पार्षद संक्रमित हो जाता है तो इससे जनहित के कार्य प्रभावित होंगे। उन्होंने एसडीएम से सभी पार्षदों का भी वैक्सीनेशन करवाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में महेश चंद्र, धर्मवीर, राजेंद्र सिंह जीना, आदि मौजूद रहे।
