हल्द्वानी: युवक से मंगवाई दवा वो पैसे लेकर हुआ हवा
हल्द्वानी, अमृत विचार। अनजान युवक से दवा मंगाना एक तीमारदार को महंगा पड़ा। युवक रुपयों के साथ ही दवा का पर्चा लेकर खिसक लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक का काफी दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। दमुवाढूंगा निवासी रमेश सिंह का रिश्तेदार बेस अस्पताल में भर्ती है। रमेश बुधवार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अनजान युवक से दवा मंगाना एक तीमारदार को महंगा पड़ा। युवक रुपयों के साथ ही दवा का पर्चा लेकर खिसक लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक का काफी दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
दमुवाढूंगा निवासी रमेश सिंह का रिश्तेदार बेस अस्पताल में भर्ती है। रमेश बुधवार को अपने रिश्तेदार तीमारदारी में आया था। दवा की जरुरत पर उसे मेडिकल स्टोर भेजा गया। उस वक्त बारिश हो रही थी। बारिश को देखते हुए उसने पास में खड़े एक छाताधारी युवक को 15 सौ रुपए और दवा का पर्चा देते हुए दवा लाने में मदद मांगी।
युवक बड़ा शातिर निकला। उसने रुपये और दवा का पर्चा लिया और मौके से खिसक लिया। युवक के लापता होते ही रमेश को ठगी का एहसास हुआ तो उसने शोर मचा दिया। मौके पर मौजूद पुलिस भी युवक के पीछे दौड़ पड़ी। काफी दूर तक उसका पीछा भी किया गया, लेकिन युवक हाथ नहीं आया।
