श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के मुख्य कोच होंगे राहुल द्रविड़, जुलाई में दौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख और भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ जुलाई में भारतीय टीम के सीमित ओवरों के श्रीलंका दौरे पर मुख्य कोच होंगे। द्रविड़ ने बेंगलुरू में एनसीए के प्रमुख बनने के बाद भारत ए और अंडर 19 टीमों के साथ दौरा करना बंद कर दिया था। वह रवि शास्त्री …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख और भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ जुलाई में भारतीय टीम के सीमित ओवरों के श्रीलंका दौरे पर मुख्य कोच होंगे। द्रविड़ ने बेंगलुरू में एनसीए के प्रमुख बनने के बाद भारत ए और अंडर 19 टीमों के साथ दौरा करना बंद कर दिया था। वह रवि शास्त्री की गैर मौजूदगी में दूसरे दर्जे की भारतीय टीम के कोच होंगे। शास्त्री उस समय इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम के साथ रहेंगे।

Rahul Dravid likely to coach Indian team on Sri Lanka tour: Report | Hindustan Times

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ वह श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ जायेंगे।’’ 17 मई को बताया था कि द्रविड़ उस दौरे पर कोच हो सकते है। गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे भी सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे। भारतीय टीम श्रीलंका में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेंगे।

India Vs Sri Lanka Series: Rahul Dravid May Travel With Virat Kohli's Team As Coaching Staff

भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं । हार्दिक पंड्या, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर में से कोई कप्तान हो सकता है। देखना यह है कि अय्यर उस समय तक कंधे की चोट से उबर पाते हैं या नहीं।

 

संबंधित समाचार