देहरादून: उपनल कर्मियों को मिलेगा हड़ताल अवधि का मानदेय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। राज्य में कार्यरत पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के कर्मचारियों को सरकार ने उनकी हड़ताल अवधि का मानदेय देने का फैसला किया है। अपनी मांगों को लेकर उपनल कर्मी 22 फरवरी से 17 अप्रैल तक हड़ताल पर थे। सरकार ने तय किया है हड़ताली कर्मचारियों को इस अवधि का मानदेय दिया जाएगा। …

देहरादून, अमृत विचार। राज्य में कार्यरत पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के कर्मचारियों को सरकार ने उनकी हड़ताल अवधि का मानदेय देने का फैसला किया है। अपनी मांगों को लेकर उपनल कर्मी 22 फरवरी से 17 अप्रैल तक हड़ताल पर थे।

सरकार ने तय किया है हड़ताली कर्मचारियों को इस अवधि का मानदेय दिया जाएगा। प्रमुख सचिव शासन एल फैनई ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत इन तमाम हड़ताली कर्मचारियों को हड़ताल अवधि के मानदेय का भी भुगतान किया जाएगा। इसके लिए राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है।

यह अनुमति इस शर्त के साथ दी गई है कि हड़ताल करने वाले कर्मियों की हड़ताल अवधि को इनकी अवशेष अर्जित अवकाश में परिवर्तित या समायोजित किया जाएगा।

संबंधित समाचार