हल्द्वानी: फ्रेब्रिकेटेड अस्पताल में 100 बेड तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में डीआरडीओ द्वारा बनाए जा रहे 500 बेड के अस्पताल को शुरू करने की कवायद तेजी से चल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को यहां 100 बेड लगाए गए। बिजली, ऑक्सीजन पाइपलाइन, फ्लोकर का काम भी अंतिम चरण में है। तीन से चार दिन के अंदर डीआरडीओ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में डीआरडीओ द्वारा बनाए जा रहे 500 बेड के अस्पताल को शुरू करने की कवायद तेजी से चल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को यहां 100 बेड लगाए गए। बिजली, ऑक्सीजन पाइपलाइन, फ्लोकर का काम भी अंतिम चरण में है। तीन से चार दिन के अंदर डीआरडीओ द्वारा इसे हैंडओवर करने की तैयारी है।

मालमू हो कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण डीआरडीओ ने अप्रैल में मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड में फ्रेब्रिकेटेड 500 बेड के अस्पताल बनाने का निर्णय लिया था। पहले 18 मई से इसे शुरू करने की योजना थी। राज्य सरकार की ओर से डीआरडीओ को इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं मेडिकल कॉलेज को मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। अभी 100 बेड यहां के लिए पहुंच चुके हैं। साथ ही ऑक्सीजन पाइप लाइन, फ्लोरिंग, एसी की फिटिंग, लाइटिंग, पानी, ड्रेनेज सिस्टम, सड़क समेत कई फ्रंट पर काम तेजी से रहा है। दो से तीन दिन में निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद है, लेकिन मेडिकल स्टाफ की तैनाती को लेकर फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी कोई ठोस रणनीति नहीं बन पाई है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि अस्पताल को जल्द शुरू करने के लिए डॉक्टरों की तैनाती के लिए प्रयास जारी हैं। पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है।

संबंधित समाचार