सितारगंज: सो रहे परिवार के ऊपर गिरा टिनशेड, पांच घायल
सितारगंज, अमृत विचार। बलीनगर बस्ती में तेज अधंड़ की चपेट में आकर टिनशेड सो रहे परिवार के ऊपर जा गिरा। इस वजह से परिवार के पांच सदस्य टिनशेड, लकड़ी के लठ्ठों के नीचे दब गये। परिवार की चीखपुकार सुन पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला। हादसे में दम्पत्ति को गंभीर चोटें लगी है। जबकि मासूम बच्चे …
सितारगंज, अमृत विचार। बलीनगर बस्ती में तेज अधंड़ की चपेट में आकर टिनशेड सो रहे परिवार के ऊपर जा गिरा। इस वजह से परिवार के पांच सदस्य टिनशेड, लकड़ी के लठ्ठों के नीचे दब गये। परिवार की चीखपुकार सुन पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला। हादसे में दम्पत्ति को गंभीर चोटें लगी है। जबकि मासूम बच्चे चोटिल हुये है। टिनशेड गिर जाने के बाद प्रभावित परिवार ने पड़ोसियों के घर में शरण ले रखी है।
गुरुवार को बलीनगर निवासी टुकटुक चालक आबिद पुत्र बादाम शाह, पत्नी शकीला, बेटी ईरम, अरबाज, शहबाज के साथ टिनशेड में सो रहे थे। देर रात से चल रही तेज हवा और बारिश के कारण टिनशेड सो रहे परिवार पर आकर गिर गया। हादसे में परिवार के पांचों सदस्य टिनशेड के नीचे दब गये। उनकी चीखपुकार सुन पड़ोसी मौके पर दौड़े।
उन्होंने सर्वप्रथम टिनशेड में जा रही बिजली की सप्लाई को काटा। इसके बाद टिनशेड के नीचे तड़प रहे परिवार को बाहर निकाला। हादसे में आबिद के सिर, नाक में चोट लगी है। जबकि उनकी पत्नी शकीला की कमर में गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा छोटे मासूम बच्चे हादसे में चोटिल हुये है।
टिनशेड गिर जाने के बाद पीड़ित का परिवार बारिश में खुले आसमान के नीचे आ गया है। पड़ोसियों ने परिवार को शरण दी है। हादसे की सूचना तहसीलदार परमेश्वरी लाल को दी गई। उन्होंने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक को भेजकर हादसे की जानकारी जुटाई जायेगी। राजस्व उपनिरीक्षक अनंत शर्मा ने मौके का मुआयना कर घायलों का हाल जाना। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधाकर जोशी ने बताया कि प्रभावितों की हर संभव मदद की जायेगी।
