24 मई को रिलीज होगा यश कुमार की फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा-थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता यश कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा-थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर 24 मई को रिलीज होगा। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही वायरल हो चुका है, जिसमें यश कुमार और निधि झा के साथ कॉमेडियन रोहित सिंह मटरू की उपस्थिति अलग अंदाज में है। View this post on Instagram A post shared by …

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता यश कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा-थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर 24 मई को रिलीज होगा। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही वायरल हो चुका है, जिसमें यश कुमार और निधि झा के साथ कॉमेडियन रोहित सिंह मटरू की उपस्थिति अलग अंदाज में है।

यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म ‘थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार’ एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी लगती है। फ़िल्म के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। सुजीत वर्मा ने कहा, “यह एक अलग ही तरह की कॉमेडी है, जो दर्शकों को खूब गुदगुआयेगी।

” फ़िल्म की कहानी एवं पटकथा एस के चौहान की है। संवाद एस के चौहान एवं संदीप कुशवाहा, संगीत मुन्ना दुबे, गीत राजेश मिश्रा, छायांकन जहांगीर का है। फ़िल्म में यश कुमार, निधी झा, महेश आचार्य, राधे कुमार, मटरू, पुष्पा वर्मा, श्रद्धा नवल, बबीता ठाकुर, काजल सिंह, मनोज मोहनी, श्रवण तिवारी, और विशेष भूमिका में अंजना सिंह हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज