हल्द्वानी: ज्योलीकोट में बाइक सवार पर झपटा तेंदुआ
हल्द्वानी, अमृत विचार। बाइक सवार युवक पर तेंदुए ने देर रात झपटा मारकर घायल कर दिया। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हल्द्वानी से ज्योलीकोट जा रहे कमल सनवाल पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। कमल सनवाल हल्द्वानी मेडिकल विभाग में कार्य करते है जो रोेज हल्द्वानी से रोज करीब 7 बजे अपने घर की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बाइक सवार युवक पर तेंदुए ने देर रात झपटा मारकर घायल कर दिया। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हल्द्वानी से ज्योलीकोट जा रहे कमल सनवाल पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। कमल सनवाल हल्द्वानी मेडिकल विभाग में कार्य करते है जो रोेज हल्द्वानी से रोज करीब 7 बजे अपने घर की तरफ लौटते है। तेंदुए के हमले में कमल के हाथ और पैर गहरे घांव हो गए।
ग्रामीणों की मदद से कमल को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं शनिवार को वन विभाग टीम ने कमल के घर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए के हमले से लोगों दहशत का माहौल है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द ही पिंजरा लगाने की मांग उठाई।
