हल्द्वानी: यहां घर से चल रहा था शराब का कारोबार, एक आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। एसओजी और लालकुआं पुलिस की टीम ने घोड़ानाला में एक घर में छापा मार18 पेटी विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लॉकडाउन के दौरान घर से शराब बेच रहा था। बरामद शराब का बाजार मूल्य डेढ़ लाख से अधिक है। शुक्रवार को हल्द्वानी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एसओजी और लालकुआं पुलिस की टीम ने घोड़ानाला में एक घर में छापा मार18 पेटी विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लॉकडाउन के दौरान घर से शराब बेच रहा था। बरामद शराब का बाजार मूल्य डेढ़ लाख से अधिक है।
शुक्रवार को हल्द्वानी की एसओजी ने लालकुआं कोतवाल संजय कुमार को घोड़ानाला में एक घर से शराब बिकने की सूचना दी। इस पर बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी संजय बृजवाल के नेतृत्व में एसओजी और पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान शराब बेचते बसंत बल्लभ जोशी को गिरफ्तार कर लिया।
घर की तलाशी के दौरान एक स्टोर रूम से विदेशी शराब के अलग-अलग ब्रांड की 18 पेटी मिली। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। टीम में हेड कांस्टेबल दीपक अरोड़ा, कांस्टेबल दयाल नाथ, एसओजी के वीरेंद्र चौहान, त्रिलोक सिंह, भानुप्रताप ओली आदि थे।
