शाहजहांपुर: दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो भाईयों समेत तीन की गई जान
शाहजहांपुर, अमृत विचार। कटरा-जलालाबाद रोड पर शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों पर सवार ममेरे-फुफेरे भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तीनो के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए। वहीं दोनो बाइके भी पुलिस ने कब्जे में ले लीं हैं। उधर …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। कटरा-जलालाबाद रोड पर शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों पर सवार ममेरे-फुफेरे भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तीनो के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए। वहीं दोनो बाइके भी पुलिस ने कब्जे में ले लीं हैं। उधर घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना मदनापुर के गांव जौराभूड़ निवासी रनपाल कश्यप(19) पुत्र जदुनाथ कश्यप के मौसेरे भाई विमल पुत्र ऋषिपाल जलालाबाद के गांव सिकंदरपुर में रहते हैं। विमल की शनिवार को शादी थी। इसी बारात में शामिल होने के लिए रनपाल शनिवार शाम सिंकदरपुर जाने के लिए बाइक से गांव के ही अपने ममेरे भाई हम उम्र पप्पू पुत्र रामदास के साथ निकला था।

शाम करीब 5:30 बजे बाइक थाना मदनापुर क्षेत्र में बरूआ गांव के पास पहुंची, तभी सामने से थाना मिर्जापुर के गांव कुतलुपुर निवासी मोहनलाल का बेटा गोलू (19) बाइक से आ गया। वह अपने मौसा छत्रपाल की भतीजी मंजू की ननद की शादी में शामिल होने के लिए अकेले बाइक से मीरानपुर कटरा के गांव बतलइया नवादा जा रहा था।

बरूआ गांव के पास दोनों की बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में तीनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम को लिए भेज दिए। दोनों के वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं।
