कोरोना संकट के समय प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने भारत के लिए जुटाए 22 करोड़, बताया कब और कहां खर्च होंगे पैसे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कोरोना महामारी संकट के समय भारत के लिये 22 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने गिव इंडिया के साथ मिलकर 22 करोड़ की रकम जुटाई है, जिससे देश को कोविड 19 से जूझने में मदद कर सकें। In conversation with @atulsatija (Founder …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कोरोना महामारी संकट के समय भारत के लिये 22 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने गिव इंडिया के साथ मिलकर 22 करोड़ की रकम जुटाई है, जिससे देश को कोविड 19 से जूझने में मदद कर सकें।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा, अतुल सतीजा गिव इंडिया के सीईओ के साथ बातचीत में कुछ सवालों के जवाब दिए और उन क्षेत्रों पर चर्चा की जहां हमारे फंडरेजर टुगेदर फॉर इंडिया से जुटाए गए धन की सबसे अधिक आवश्यकता है।

गौरतलब है कि जमा की गई राशि का भारत में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी दूर करने और वैक्सीन सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाना है। प्रियंका ने पोस्ट शेयर कर अमेरिकी सरकारी अधिकारियों से भारत को वैक्सीन देने की मांग की थी। प्रियंका ने पोस्ट शेयर कर अमेरिकी सरकारी अधिकारियों से भारत को वैक्सीन देने की मांग की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि मेरे देश की स्थिति बहुत गंभीर है।

उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था, “मेरा दिल टूट गया है। भारत कोरोना से पीड़ित है और US ने 550 मिलियन ज्यादा वैक्सीन ऑर्डर की है। हालांकि इतनी आवश्यकता नहीं है। AstraZeneca को दुनिया भर में शेयर करने के लिए POTUS, HCOS, सेक ब्लिंकेन और जेक सुलिवन का शुक्रिया। लेकिन मेरे देश में कोरोना से स्थिति बहुत गंभीर है। क्या आप इंडिया को तत्काल वैक्सीन शेयर कर सकते हैं? #vaxlive।

 

 

संबंधित समाचार