अल्मोड़ा: मांगो को लेकर हड़ताल पर रहीं आशा कार्यकर्ता
अल्मोड़ा, अमृत विचार। मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर जिले भर की आशा कार्यकर्ता सोमवार को हड़ताल पर रहीं। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आश्वासन के बाद भी उनकी मांग पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि वह …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर जिले भर की आशा कार्यकर्ता सोमवार को हड़ताल पर रहीं। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आश्वासन के बाद भी उनकी मांग पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि वह लंबे समय से मानदेय बढ़ाए जाने, आशाओं को पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सम्मान राशि दिए जाने, स्वास्थ्य बीमा कराए जाने, आशा वर्कर की मृत्यु होने पर परिजनों को पचास लाख और बीमार होने पर दस लाख का बीमा दिए जाने, कोरोना संक्रमण के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण दिए जाने, श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू किए जाने की मांग की।
आशा वर्कर्स ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर कई बार कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन उनं पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सीटू के नेतृत्व में आयोजित इस हड़ताल विजय लक्ष्मी, नीमा जोशी, दीपा भंडारी, देवकी देवी, भगवती, ममता, किरन साह, माया नेगी, बीना जोशी, प्रेमा सुप्याल आदि मौजूद रहे।
