हल्द्वानी: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर किया कांग्रेस का विरोध
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी में विपक्ष द्वारा केंद्र और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोप पर बीजेपी ने घेरना शुरू कर दिया है। इसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर कांग्रेस का विरोध किया। भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रख कर कांग्रेस का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा है …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी में विपक्ष द्वारा केंद्र और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोप पर बीजेपी ने घेरना शुरू कर दिया है। इसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर कांग्रेस का विरोध किया।
भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रख कर कांग्रेस का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से पूरा देश प्रभावित हो रहा है। महामारी काल में कांग्रेस राजनीति आम जनता को भ्रमित कर रही है। सरकार पर आरोप लगाकर बदनाम कर रही है। महामारी के दौर पर कांग्रेस जनता का साथ न देकर पर राजनीति कर रही है।
बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर सेवा भाव से कार्य कर रहे है। इसमें कांग्रेस कोरोना काल में भी राजनीति कर भाजपा और आम जनता को भटकाने कार्य कर रही हैं। बिष्ट ने बताया कि कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखा। विपक्ष आम जनता की मदद में कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।
