रुद्रपुर: 280 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बगवाड़ा क्षेत्र से पुलिस ने दो महिलाओं को 280 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमाद दर्ज उन्हें जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की कुछ महिलाए बगवाड़ा क्षेत्र में …

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बगवाड़ा क्षेत्र से पुलिस ने दो महिलाओं को 280 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमाद दर्ज उन्हें जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की कुछ महिलाए बगवाड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब बेच रही है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बगवाड़ा क्षेत्र में छापेमारी की।
इस बीच पुलिस को देख दो महिलाएं छुपने का प्रयास करने लगी। जिस पर पुलिस को शक हुआ और उन्होंने उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनके पास से कैनो में करीब 280 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। वही महिलाओं ने अपना नाम बगवाड़ा भट्टा निवासी परमजीत कौर व शीला कौर बताया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार