हल्द्वानी: यात्रीगण कृपया ध्यान दें – काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली ट्रेन तूफान की वजह से रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली ट्रेन बाघ एक्सप्रेस बंगाल में आए यास तूफान की वजह से रद्द कर दी गई है। मंगलवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि बंगाल में आए यास तूफान की वजह से  काठगोदाम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली ट्रेन बाघ एक्सप्रेस बंगाल में आए यास तूफान की वजह से रद्द कर दी गई है। मंगलवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा।

काठगोदाम रेलवे स्टेशन के अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि बंगाल में आए यास तूफान की वजह से  काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस को मंगलवार को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन नियमित रुप से रोजाना रात को 9:55 बजे काठगोदाम से बरेली, लखनऊ, बिहार होते हुए हावड़ा तक जाती है।

संबंधित समाचार