पाकिस्तान में मिया खलीफा का टिकटॉक अकाउंट बैन, भड़कीं एक्स पोर्न स्टार ने इमरान खान को बनाया निशाना
मुंबई। पाकिस्तान में मिया खलीफा के टिकटॉक अकाउंट को बैन कर दिया गया है। जिसके चलते पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा नाराज हो गई हैं। मिया खलीफा ने पाकिस्तान के इस कदम को लेकर पाकिस्तानी सरकार पर अपनी भड़ास निकाली है। पूर्व पॉर्न स्टार ने पाकिस्तान में टिकटॉक अकाउंट बैन किए जाने पर कहा कि …
मुंबई। पाकिस्तान में मिया खलीफा के टिकटॉक अकाउंट को बैन कर दिया गया है। जिसके चलते पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा नाराज हो गई हैं। मिया खलीफा ने पाकिस्तान के इस कदम को लेकर पाकिस्तानी सरकार पर अपनी भड़ास निकाली है। पूर्व पॉर्न स्टार ने पाकिस्तान में टिकटॉक अकाउंट बैन किए जाने पर कहा कि उन्हें इस संबंध में पाकिस्ता कोई पूर्व सूचना या चेतावनी नहीं दी गई। बस अचानक ही अकाउंट बैन कर दिया गया जो पूरी तरह से गलत है। इस संबंध में मिया खलीफा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी सरकार को फासीवाद बताया है।
Shoutout to Pakistan for banning my tiktok account from the country. I’ll be re-posting all my tiktoks on Twitter from now on for my Pakistani fans who want to circumvent fascism ?
— Mia K. (@miakhalifa) May 22, 2021
लेकिन लेबनान मूल की मिया खलीफा ने PTA के इस बैन को जरा भी तवज्जो नहीं दी। उन्होंने अपने एक ट्वीट में जो कहा वो उनके पाकिस्तान में फैन्स के लिए राहत की बात है। मिया खलीफा ने ट्वीट में कहा, मैं अब से अपने सारे टिकटॉक ट्विटर पर दोबारा पोस्ट कर रही हूं। ये मेरे उन पाकिस्तानी फैन्स के लिए है जो फासीवाद को मिटाना चाहते हैं।
पाकिस्तान में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मिया खलीफा का समर्थन किया और PTA के कदम की आलोचना की। उन्होंने सवाल किया कि PTA का असली काम क्या है, वो उसी पर फोकस रखे।
https://www.instagram.com/p/CPNCJ_5lJf9/
बता दें कि मिया खलीफा सामाजिक और मानवाधिकार सबंधी मुद्दों पर बहुत मुखर रही हैं। उन्होंने फिलिस्तीनियों पर इजरायली हमलों के खिलाफ भी आवाज उठाई है। मिया खलीफा ने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र पर भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने का आरोप लगाया।
वैसे देखा जाए पर PTA द्वारा खलीफा पर लिए गए फैसले का कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है। हालांकि इसने पाकिस्तान में PTA के नए अधिकारों को लेकर बहस छेड़ दी है। वो अब पूरे प्लेटफॉर्म पर बैन लगाने की जगह व्यक्तिगत तौर पर लोगों के अकाउंट पर बैन लगा सकता है।
बात करें मिया खलीफा की तो, उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मिया खलीफा पोर्न इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। वे महज 21 साल में पोर्न इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन गई थीं। हालांकि अब मिया ने पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ दिया है।
