हल्द्वानी: पुरानी रॉयल्टी पर उपखनिज ढोता वाहन सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई पूर्वी वन डिवीजन की गौला रेंज टीम ने अवैध ढंग से उपखनिज अभिवहन करते एक वाहन को सीज किया है। गौला रेंजर आरपी जोशी ने बताया कि मंगलवार की सुबह रेंज की टीम गश्त पर थी। इस बीच हाइडिल के पास से एक वाहन संख्या यूके 04  सीए 8557 को जांच …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई पूर्वी वन डिवीजन की गौला रेंज टीम ने अवैध ढंग से उपखनिज अभिवहन करते एक वाहन को सीज किया है।

गौला रेंजर आरपी जोशी ने बताया कि मंगलवार की सुबह रेंज की टीम गश्त पर थी। इस बीच हाइडिल के पास से एक वाहन संख्या यूके 04  सीए 8557 को जांच के लिए रोका। वाहन चालक  सत्येंद्र तोमर ने खनन पट्टे की रॉयल्टी दिखाई। यह रसीद 24 मई की थी और वजन 75 कुंतल था। यह रसीद 24 मई की रात तक ही वैध थी। 25 मई की सुबह इस पर अभिवहन नहीं किया जा सकता है। जब माल का तुलान किया गया तो 96 कुंतल से ज्यादा मिला। इस पर वन टीम ने वाहन को सीज कर दिया है। टीम में डिप्टी रेंजर प्रमोद बिष्ट, वन दरोगा भुवन त्रिपाठी, दिलीप मेवाड़ी, राजेंद्र पालीवाल एंव शिव सिंह मौजूद थे।

संबंधित समाचार