खटीमा: बावरिया गिरोह से जुड़ा अंतर्राष्ट्रीय तस्कर तोताराम नखाताल के जंगल से दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। भारत से नेपाल भाग रहे अंतर्राष्ट्रीय वन्य जीव तस्कर तोताराम को आज एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने सीमावर्ती नखाताल के जंगल में धर दबोचा। 2012 में बाघ की खाल के साथ सुर्खियों में आया तोताराम जमानत के बाद फरार चल रहा था। जिसपर न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया …

खटीमा, अमृत विचार। भारत से नेपाल भाग रहे अंतर्राष्ट्रीय वन्य जीव तस्कर तोताराम को आज एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने सीमावर्ती नखाताल के जंगल में धर दबोचा। 2012 में बाघ की खाल के साथ सुर्खियों में आया तोताराम जमानत के बाद फरार चल रहा था। जिसपर न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।
एसटीएफ कुमाऊं यूनिट पंतनगर और पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा रेंज की टीम ने मंगलवार को कारवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर बीरबल उर्फ तोताराम निवासी समालखा सब्जी मंडी के पास पानीपत हरियाणा को धर दबोचा। टीम की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जंगल के रास्ते नेपाल में प्रवेश करना चाह रहा था। आरोपी के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट खटीमा में 2009-10 से बाद चल रहा है और वह जमानत के बाद 2012 से फरार चल रहा था।
न्यायालय में उपस्थित न होने पर न्यायालय द्वारा बीरबल उर्फ तोताराम के खिलाफ 22 मई को गैर जमानती वारंट जारी किया था। टीम ने आवश्यक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी भेज दिया गया है। बता दें कि तोताराम उत्तर प्रदेश के बावरिया गिरोह से भी जुड़ा रहा है और भारत नेपाल सीमा पर वन्य जीव तस्करी में अपनी गतिविधियां नेपाल में रहते हुए भी चलाता था और बनबसा चम्पावत में पकड़ा गया था।
आरोपी दो बार जेल जा चुका है और जमानत के बाद 2012 में फरार हो गया था जिसकी वन विभाग को तलाश थी। गिरफ्तार करने में वाली टीम में एसटीएफ के उप निरीक्षक बृजभूषण गुरुरानी, महेंद्र गोस्वामी, प्रमोद सिंह रौतेला, संजय कुमार, रियाज अख्तर तथा वन विभाग खटीमा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल, वन दरोगा संतोष सिंह भंडारी, भैरव सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार