बरेली: लॉकडाउन के चलते बंद हो गया काम, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लाकडाउन के चलते काम बंद होने के कारण युवक तनाव में आ गया। उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसका शव पंखे से लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। प्रेमनगर के जाटपुरा निवासी आकाश (30) पुत्र सरवन सब्जी का ठेला लगाता था। लाकडाउन …

बरेली, अमृत विचार। लाकडाउन के चलते काम बंद होने के कारण युवक तनाव में आ गया। उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसका शव पंखे से लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया।

प्रेमनगर के जाटपुरा निवासी आकाश (30) पुत्र सरवन सब्जी का ठेला लगाता था। लाकडाउन के चलते उसका काम बंद हो गया था। इस बीच उसका कुछ सामान चोरी भी हो गया। इससे वह परेशान रहने लगा। उसने सोमवार रात पंखे के पर दुपट्टे के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

मंगलवार सुबह बहन हेमलता जब उसके कमरे में गई तो देखा कि आकाश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। आकाश की मां की बीमारी के चलते बहुत पहले मौत हो चुकी है। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि तनाव में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

संबंधित समाचार