रुद्रपुर: व्यापारी नेता के होटल से पकड़ी 64 पेटी अंग्रेजी शराब, छह गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर किच्छा से प्रतिष्ठित व्यापारी नेता के होटल से 64 पेटी शराब बरामद की है। वहीं टीम ने मौके से छह तस्करों को एक लाख 14 हजार रुपये व दो कारों के पकड़ा है। बताया जा रहा है आरोपी तस्कर कर्फ्यू से पहले शराब स्टॉक कर …
रुद्रपुर, अमृत विचार। एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर किच्छा से प्रतिष्ठित व्यापारी नेता के होटल से 64 पेटी शराब बरामद की है। वहीं टीम ने मौके से छह तस्करों को एक लाख 14 हजार रुपये व दो कारों के पकड़ा है। बताया जा रहा है आरोपी तस्कर कर्फ्यू से पहले शराब स्टॉक कर कर्फ्यू में शराब को अधिक दामों पर बचने का कार्य कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी के आदेश के बाद जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एसओजी टीम को बढ़ी सफलता मिली है। मंगलवार को एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट को सूचना मिली कि किच्छा में कुछ लोग शराब स्टॉक कर अधिक दामों में बेच रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओजी प्रभारी ने टीम गठित कर छापेमार कार्रवाई के लिए रवाना हो गयी।
इसके बाद टीम ने एक प्रतिष्ठित व्यापारी नेता के होटल से अलग-अलग ब्रांड की 64 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इस बीच टीम ने शराब की तस्करी कर रहे ट्रांजिट कैम्प निवासी धनन्जय, राजेश चौहान, अशोक कुमार, आईटीआई हल्द्वानी निवासी पंकज पलडिया, हेमू रावत, लालकुआं निवासी विक्की आर्या व किच्छा निवासी धर्मेंद्र गंगवार को एक लाख रुपये व दो कार के गिरफ्तार किया है।
किच्छा से बढ़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में कई जांच की जा रही है। आगे भी अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।-अमित कुमार, सीओ सिटी, रुद्रपुर।
