हल्द्वानी: अब छात्रों को घर बैठे मिलेंगी कॉपी-किताबें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल में खाद्य सामग्री की तर्ज पर अब छात्रों को घर बैठे मिल सकेगी कॉपी किताबें। इसके लिए उप जिलाधिकारी प्रतीक जैन इसके आदेश दे दिए है। इसमें व्यापार मंडल मल्लीताल और मॉ नयना देवी व्यापार के सहयोग से दुकानों को चिन्हित कर होम डिलीवरी की अनुमति दी गयी। कोविड कर्फ्यू के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल में खाद्य सामग्री की तर्ज पर अब छात्रों को घर बैठे मिल सकेगी कॉपी किताबें। इसके लिए उप जिलाधिकारी प्रतीक जैन इसके आदेश दे दिए है। इसमें व्यापार मंडल मल्लीताल और मॉ नयना देवी व्यापार के सहयोग से दुकानों को चिन्हित कर होम डिलीवरी की अनुमति दी गयी।

कोविड कर्फ्यू के चलते छात्रों को पढ़ाई करने के परेशानी हो रही है। कर्फ्यू से छात्रों को कॉपी किताबें और स्टेनरी आदि सामान नहीं मिल पा रहा है। इससे छात्रों के पढ़ाई में भी असर पड़ रहा है।

इसी परेशानी को देखते हुए व्यापार मंडल और मॉ नयना देवी व्यापार मंडल ने इसकी मांग उठाई। इसमें उप जिलाधिकारी ने इसके आदेश दिए हैं। इसमें अब खाद्य सामग्री के तर्ज पर छात्रों को घर बैठे से स्टेशनरी का सामान मिल सकेगा। इसमें शहर की 18 दुकानों को चिन्हित कर होम डिलीवरी के आदेश दे दिए गए हैं।

संबंधित समाचार