हल्द्वानी: बंदी की हत्या के मामले में चार जेल क्रमियों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने चार जेल कर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार को में मजिस्ट्रेट के आदेश पर मृतक बंदी की पत्नी भारती की तहरीर के आधार पर आरोपी जेल कर्मी देवेंद्र प्रसाद यादव, कृति नैनवाल, देवेंद्र रावत, हरीश रावत के खिलाफ आईपीसी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने चार जेल कर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार को में मजिस्ट्रेट के आदेश पर मृतक बंदी की पत्नी भारती की तहरीर के आधार पर आरोपी जेल कर्मी देवेंद्र प्रसाद यादव, कृति नैनवाल, देवेंद्र रावत, हरीश रावत के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

जेल कर्मियों पर बंदी की पिटाई के चलते मौत होने का आरोप है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पांच मार्च को पत्नी की शिकायत पर बंदी प्रवेश को काशीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बंदी पर नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप था। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को हल्द्वानी जेल में दाखिल करा दिया गया। छह मार्च को जेल में प्रवेश की हालत बिगड़ी, अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस मामले में 13 मार्च को नाटकीय मोड़ तब आया जब जेल से जमानत पर रिहा एक बंदी राहुल श्रीवास्तव ने भारती को प्रवेश के साथ जेल में पिटाई की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अदालत की शरण ली। इस मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने हल्द्वानी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी किए।

संबंधित समाचार